
पंचकूला में अमरावती मॉल के रेस्टोरेंट्स में लगी भयंकर आग
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्व वार्ता) पंचकूला में अमरावती मॉल के रेस्टोरेंट्स में भयंकर आग लगी। आग लगने के कारणों का का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही फ़ायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौक़े पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक़ आग पर क़ाबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि आसमा रेस्टोरेंट बहुचर्चित रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट है जो पंचकूला का पहला रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट बना था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है जानकारी के मुताबिक़ ये आग रेस्टोरेंट की किचन और उसके आस पास के एरिया से शुरू हुई थी।





















