न्यूजीलैंड ने चक्रवात के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल से बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल के कारण भारी बारिश और फिर बाढ़ से उत्पन्न विकट स्थिति के चलते राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई। बाढ़ के पानी और भूस्खलन ने देश भर में कई बस्तियों को काट दिया है, इनमें देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के पास के कुछ इलाके भी शामिल हैं । न्यूजीलैंड में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 40 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई है और जबकि सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
























