
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पठानकोट, 17 दिसंबर गांव जैनी खलकी में एक नाबालिग लडकी से एक युवक मुस्ताक ने साथियों के साथ मिलकर बलात्कार किया। इस सबंध में वूमैन सैल की इंचार्ज एसआई शांती देवी ने शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन में चार आरोपियों पर बलात्कार करने के लिए भादंसं 376 डी, 506 व छह पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है तथा इसमें से एक आरोपी मुस्ताक को गिरफ्तार भी किया है, जब कि तीन अन्य आरोपी हनीफ, खतान हुसैन तथा याकूब फरार है। पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह अपने घर में अकेली रात को सोई हुई थी तथा उसके माता पिता अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे कि आरोपी मुस्ताक अक्सर उनके घर में आता था तथा कई बार गलत हरकत करने की फिराक में रहता था। गत रात्रि को जब वह अपने घर में अकेली थी तो उस समय आरोपी मुस्ताक, हरीफ, याकूब तथा खातम हुसैन निवासी रानीपुर वासा उनके घर में अचानक आ गए तथा मुस्ताक ने आते ही उसके साथ छेडखानी शुरू कर दी , जब कि उसके तीन साथियों ने उसको बांधने के लिए कार्य किया। पीडिता ने बताया कि मुस्ताक ने उसके कपडे फाड दिए तथा बलात्कार कर किसी को बताने पर जान से मारने की घमकी। पीडिता ने बताया कि सुबह जब उसके माता पिता घर में आए तो उसने पूरी वारदात अपने अभिभावकों को सुनाई। जिसपर उन्होनें शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। एसआई शांती देवी ने बताया कि पुलिस की ओर से पीडिता का मेडिकल करवा दिया गया है तथा इनमें से एक आरोपी मुस्ताक को पकड लिया है तथा अन्य तीन आरोपियों को पकडने के लिए छापेमारी की जा रही है। ब्यास में स्कूल के बाहर चल रहा धरना रात भर भी रहेगा जारी। परिवारों की एक ही मांग जब तक प्रिंसिपल और फादर के खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। स्कूल के बाहर टैंट लगा कर पक्के मोर्चे की शुरुवात की गई























