
नागालैंड-मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू
कड़ी सुरक्षा में की जा रही है वोटिंग
चंडीगढ़ 27 फरवरी (विश्व वार्ता): पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में विधानसभा के लिए पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो गया है, करीब महीनेभर से अधिक समय से चला आ रहा चुनाव का शोर शनिवार को थम गया। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है।
दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी. नगालैंड की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.राज्य के 6,47,523 पुरुष और 6,49,876 महिला मतदाता 2,291 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।





















