: प्रदेश के प्रत्येक घर तक पहुँचने का लक्ष्य
: केंद्रीय मंत्री, संसद करेंगे जनसम्पर्क अभियान की लांचिंग
: जनजागरण अभियान के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया
चंडीगढ, 4 जनवरी (विश्व वार्ता, गुरप्रीत) : नागरिकता संशोधन कानून के हर पक्ष को जनता तक ले जाने के लिए देश भर में भाजपा ने जनजागरण अभियान चलाए हुए है । हरियाणा भाजपा भी प्रदेश में जन जागरण अभियान के तहत विभिन्न तरह के कार्यक्रम कर रही है l इसी कड़ी में जनसंपर्क अभियान की लांचिंग 5 जनवरी को की जाएगी, प्रदेश के सभी घरों में संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है । जनजागरण अभियान के तहत ही सोशल मीडिया और सामाजिक संपर्क के कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे l
नागरिकता संशोधन कानून 2019 पर होने वाले जनजागरण के कार्यक्रमों के लिए भाजपा ने अब तक एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और सभी जिलों वह मंडलों पर कार्यशाला का आयोजन किया है । इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 6 जनवरी को हरियाणा के पटौदी में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
गौरतलब है कि जनजागरण के अभियान की तैयारियों को लेकर सभी जिलों में बैठक 28, 29 दिसम्बर तक हो चुकी है, इसी तरह मंडल स्तर की भी बैठके पूरी हो चुकी है । पूरे प्रदेश में 5 जनवरी से 12 जनवरी 2020 तक जन संपर्क अभियान और संवाद के कार्यक्रम किए जाएंगे l हरियाणा प्रदेश से दो लाख धन्यवाद पत्रों के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया जाएगा l
जनसंपर्क अभियान की लांचिंग में शिरकत करेंगे :-
पंचकूला – मुख्यमंत्री मनोहरलाल, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा
अम्बाला – गृहमंत्री अनिल विज और जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार
यमुनानगर – केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, सांसद नायब सैनी और जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी
कुरुक्षेत्र – युवा एवं खेल मंत्री संदीप सिंह और जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर
कैथल – सांसद नायब सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल
करनाल – सांसद संजय भाटिया और जिला अध्यक्ष जगमोहन आंनद
पानीपत – पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद विज
सोनीपत – पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मवीर नांदल
जींद – सांसद रमेश कौशिक और जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा
रोहतक – सांसद अरविंद शर्मा और जिला अध्यक्ष अजय बंसल
झज्जर – पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल
सिरसा – सांसद सुनीता दुग्गल और जिला अध्यक्ष यतीन्द्र सिंह
हिसार – सांसद बृजेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुनिया
फतेहाबाद – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और जिला अध्यक्ष वेद फूलां
भिवानी – कृषि मंत्री जे पी दलाल और जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया
दादरी – पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा और जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा
महेंद्रगढ़ – सांसद धर्मवीर सिंह और जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता
रेवाड़ी – केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल
गुरुग्राम – केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स और जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान
नूह – जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र आर्य
पलवल – केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल और जिला अध्यक्ष जवाहर सौरोत
फरीदाबाद – केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा