
नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा बढाने को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस
पढिये क्या कहा हाईकोर्ट ने
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू द्वारा हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा को बढ़ाने को लेकर दायर याचिका पर आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे सुनवाई हुई। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 6 मई को सिद्धू की सुरक्षा पर जबाव दिये जाने के आदेश दिये है।
जानकारी के लिए बतां दे कि सिद्धू ने हाईकोर्ट मे दायर याचिका में अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा था कि उनकी सुरक्षा वाई से बढ़ा कर जेड प्लस की जाए। सिद्धू ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पहले उन्हें जान से मारने की कई बार धमकी मिल चुकी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने दायर याचिका में बताया था कि उन पर खतरे का आंकलन कर केंद्र सरकार ने ही उन्र्हें जेड प्लस सुरक्षा दी थी, लेकिन रोड रेज मामले में जब उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई तो जेल में होने के कारण उनकी सुरक्षा वापिस ले ली गई थी।























