h
ध्यान दे: आने वाले अप्रैल महीने मे इतने दिन बंद रहेगें बैंक
अप्रैल के महीने में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट पढिये
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) अप्रैल महीने से वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत होने जा रही हैं वही आरबीआइ ने नए वित्त वर्ष के पहले महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अप्रैल महीने में बैंक कुल 15 दिन बंद रहने वाले हैं। वहीं 1 अप्रैल को बैंक खातों के सालाना हिसाब-किताब के चलते और 2 अप्रैल को रविवार की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
1 अप्रैल बैंक अकाउंट क्लोजिंग के चलते बैंकों में छुट्टी
2 अप्रैल रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश
4 अप्रैल महावीर जयंती के चलते अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची जोन में बैंकों की छुट्टी.
5 अप्रैल बाबू जगजीवन राम की जयंती, तेलंगाना जोन में बैंकों में छुट्टी
7 अप्रैल गुड फ्राइडे के चलते आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, कोची, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और केरल जोन में बैंकों की छुट्टी
8 अप्रैल दूसरे शनिवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश
9 अप्रैल रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश
14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के चलते अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर और केरल में बैंकों की छुट्टी.
15 अप्रैल बोहाग बिहू के चलते अगरतला, गुवाहाटी, कोच्ची, कोलकाता, शिमला और केरल जोन में बैंकों की छुट्टी
16 अप्रैल रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश
18 अप्रैल शब ए कद्र के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद
21 अप्रैल ईद के चलते अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद
22 अप्रैल चौथा शनिवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश
23 अप्रैल रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश
30 अप्रैल रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश























