
धीरे धीरे फिर पैर पसारने लगा कोरोना: पंजाब के इस जिले मे हुआ कोरोना ब्लास्ट
24 घंटे मे आये इतने मरीज सामने
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्व वार्ता) देश मे एक बार फिर कोरोना एक्टिव होने लगा है और धीरे धीरे फिर पैर पसारने लगा है इसलिए सावधानी मे भी भलाई है। भीडभाड वाले इलाके से दूर रहे और मास्क का प्रयोग करते रहे। खबर है पंजाब के लुधियाना जिले से जहां कोरोना मामलों में आज एकाएक तेजी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
इनमें से एक मरीज पुराना रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया, जबकि अन्य 5 मरीजों में एक 24 वर्षीय महिला यात्री जो विदेश से लौटी है, के अलावा जरगढ़ की रहने वाली 41 वर्षीय महिला, गिल रोड की रहने वाली 32 वर्षीय महिला मरीज, 52 वर्षीय हेल्थ केयर वर्कर निवासी फूल्लावाल तथा राजगुरु नगर का रहने वाला 73 वर्षीय मरीज शामिल है, जबकि एक 54 वर्षीय महिला पॉजिटिव आने के बाद लापता हो गई है। उल्लेखनीय है जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं और न ही सेंपलिंग का काम ढंग से हो रहा है।





















