
देश मे लगातार बढते कोरोना मामलो के बीच चंडीगढ मे कोरोना को लेकर जारी हुई एडवाइजरी
कोरोना से बचाव के लिए क्या करना है ?
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) देश मे एक बार फिर कोरोनावायरस एक्टिव हो गया है जिसको लेकर हर राज्य अपने तरीके से एडवाइजरी जारी कर रहा है इसी बीच राजधानी चंडीगढ मे भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने शहर के लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी व्यवहार हर हाल में अपनाने को कहा है। एडवाइजरी में कहा- देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (चंडीगढ़ सहित) में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर के सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि वे कोरोना से बचाव संबंधी उपायों को सख्ती के साथ पालन करें।
भीड़-भाड़ वाली और बंद जगहों पर मास्क जरुर पहनें
हेल्थकेयर सेंटर्स में डॉक्टर और अन्य हेल्थकेयर वर्कर्स के साथ-साथ मरीज और उनके जो देखभाल वाले लोग हैं, वे मास्क पहनकर रहें
छींकते-खांसते समय नाक और मुंह को रूमाल/टिश्यू से अवश्य ढकें और इस्तेमाल किए गए टिश्यू को तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंक दें
बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें
बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई महसूस होने पर डॉक्टर से मिलें और डॉक्टर के पास जाते समय अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क पहनें
लक्षणों की प्रारंभिक सूचना पर तत्काल कोरोना टेस्ट कराएं
कोरोना से बचाव के लिए क्या न करें?
भीड़भाड़ इक_ा करने और वहां जाने से बचें (खासकर बीमार और बुजुर्ग व्यक्ति)
खराब हवादार सेटिंग्स से बचें
अपने हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें
सार्वजनिक जगहों पर थूकने से बचें
























