
देश मे इस राज्य मे भूंकप से हिली धरती, लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता): आज तडके सुबह जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज भूकंप से धरती हिल गई जिससे लोगो मे डर व दहशत का माहौल देखा गया। भंूकप से लोग सहमे हुए है, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। भूंकप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे था।बता दें कि कुछ दिन पहले भी जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 थी। भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। भूकंप 8 जनवरी रविवार रात करीब 11.15 बजे आया था। इससे पहले, 5 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर पैमाने पर 5.9 की तीव्रता दर्ज की गई थी।























