

देश में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है होली का त्यौहार
बढते संक्रमण के बीच होली के त्योहार को देखते हुए सतर्कता बरतने की हिदायत
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्व वार्ता)़ देशभर मे आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे हमारा देश विभिन्न्रता मे एकता का प्रतीक है यहां हर जाति, धर्म, मजहब के लोग मिलजुल कर आज होली का त्यौहार मना रहे है। देश के हर कोने में बच्चों से लेकर वृद्धजन तक सभी रंगों के त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
देश के हिस्सों में रंगों का त्योहार होली शुरू हो गई है। इस बीच कई राज्यों में कोरोना वायरस के साथ-साथ एच-एन2 फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। बढ़ता संक्रमण एक बार फिर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बन गया है। फिलहाल इसके मामले अभी बहुत कम आ रहे हैं, लेकिन होली के त्योहार को देखते हुए सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
हालांकि फिर भी लोगों को होली के त्योहारी मौसम में सतर्क रहने की जरूरत है।
लोगों को होली मनानी चाहिए, लेकिन उन बुजुर्गों को खास तौर पर सावधान रहना चाहिए, जिन्हें पुरानी सांस की बीमारियां, हृदय की समस्याएं, किडनी की समस्या या डायलिसिस जैसी गंभीर बीमारियां हैं। उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ऐसी जगहों पर ही वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि साल के इस समय में जब मौसम में बदलाव होता है, तो इन्फ्लूएंजा होने की संभावना अधिक होती है। अगर हम भीड़- भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं, तो हमें मास्क पहनना जरूरी है। हमें अपने हाथों को बार-बार धोने की जरूरत है और शारीरिक दूरी का भी पालन करना होगा।





















