देश की लिए एक दुखद घटना :
कारगिल युद्ध के हीरो सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप सड़क दुर्घटना में शहीद
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश की लिए एक दुखद घटना सामने आई है। एक सड़क दुर्घटना में कारगिल युद्ध के हीरो और वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप शहीद हो गए हैं।
ये दर्दनाक हादसा देर रात को लेह के पास हुआ। बहादुर सेनानायक के शहीद होने की खबर के बाद से देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली ने कारगिल युद्ध के नायक सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।कारगिल युद्ध के नायक रहे त्सेवांग के पिता नायब सूबेदार चेरिंग मुतोप भी भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और अशोक चक्र से सम्मानित हैं।






















