दूसरे वार्म अप मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 152/5 का स्कोर बनाया। टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने 57 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए आर अश्विन 2 विकेट लेने में सफल रहे।
153 रनों के टारगेट को टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए 17.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। हार्दिक पंड्या ने 8 गेंदों पर नाबाद 14 और सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। इससे पहले भारत ने अपने पहले वार्म अप मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था।





















