
भारत की पहली पारी 325 पर ऑल आउट
बने दुनिया के तीसरे गेेंदबाज
दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुंबई टेस्ट मैच में इतिहास रचा गया है. न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी दस विकेट झटक लिए हैं, भारत में ऐसा करने वाले एजाज पहले विदेशी बॉलर बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की है. .भारत की पहली 325 पर आलआऊट हो गई मयंक अग्रवाल 150 रन बनाकर आउट अक्षर पटेल ने मुश्किल परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 113 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।






















