
दुल्हन की तरह सजा पिंजौर का यादविंद्रा गार्डन
जी-20 के विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में कल रात्रि भोज का आयोजन पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) जी-20 प्रतिनिधिमंडल के सम्मान मे कल विदेशों मेहमानों के लिए पंचकूला के पिंजौर में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। गार्डन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस अवसर पर विभिन्न देशों के लगभग 180 प्रतिनिधियों को रात्रि भोज के साथ-साथ यादविन्द्रा गार्डन की ऐतिहासिक धरोहर से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। नहरों में लगे मार्बल आदि को साफ किया जा रहा है। वहीं, निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए विशेष रूप से बैकअप जनरेटर की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अलावा पिंजौर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल भी सजेगी। मेहमानों को लुभाने के लिए गार्डन के 7 टैरेस को रंग-बिरंगी लाइटों सहित फूलों से सजाया जा रहा है।





















