
दिवंगत दीप सिद्धू के जन्मदिन पर गोल्डन टेंपल पहुंची उनकी महिला मित्र रीना राय
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) वारिस पंजाब दे संस्था के संस्थापक दिवगंत दीप सिद्धू के आज जन्मदिन पर उनकी महिला मित्र रीना राय गोल्डन टेंपल पहुंची। रीना इस दौरान एक सिंघनी के रूप में दिखी। रीना आज दीप सिद्धू की याद में युवाओं के लिए शिक्षा का तोहफा देने वाली हैं। रीना का कहना है कि एजुकेशन एक सबसे ताकतवर हथियार है, जिससे आप दुनिया बदल सकते हैं। रीना राय ने बीते महीने 10 मार्च को दीप सिद्धू की याद में पौधा रोपित किया था। यह पौधा उन्होंने उसी जगह लगाया, जहां दीप सिद्धू का एक्सीडेंट हुआ था। इस दुर्घटना में वह तो बच गई थी, लेकिन दीप सिद्धू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।























