si
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि आज, पंडाल में रखा जाएगा स्टैच्यू और लास्ट राइड थार
पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कडी
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि आज मनाई जा रही है। मानसा की नई अनाज मंडी में दिवंगत गायक की पहली बरसी आयोजित होगी। उनके पिता बलकौर सिंह का कहना है कि वह अपने बेटे की हत्या से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से बात करेंगे।
इस मौके पर लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसलिए पुलिस प्रशासन ने अनाज मंडी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया है। मानसा के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि सारी तैयारी पूरी है।
वहीं सिद्धू मूसेवाला की टीम ने बताया कि मानसा से आते हुए पहले गेट से पब्लिक की एंट्री है. वहीं दूसरे गेट से वीवीआईपी और तीसरे गेट पर लंगर का इंतजाम किया गया है. पंडाल में सिद्धू मूसेवाला की लास्ट राइड थार और 5911 ट्रैक्टर के साथ-साथ उनका स्टैच्यू भी रखा जाएगा।























