
पुजारा और कोहली क्रीज पर
दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान विराट कोहली 45 और चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी इंग्लैंड से 139 रन पीछे है।पहली पारी में 354 रन से पिछड़ी भारतीय टीम को पारी की हार टालने के लिए अभी 139 रन पीछे थी। चेतेश्वर पुजारा 91 और कप्तान विराट कोहली 45 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर विशाल बढ़त हासिल की थी। भारत पहली पारी में 78 रन पर आउट हो गया था।




















