

सुपर 12 स्टेज के ग्रुप बी मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर जोरदार वापसी की। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद वापसी कर रही टीम इंडिया ने अबू धाबी के स्टेडियम शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दमदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 140 रन जोड़े। भारत की शानदार जीत के साथ ही मैच में कई रिकार्ड्स भी बने





















