
जिम में कर रहा था वर्कआउट कांस्टेबल मौत ने मारा छपटा
चंडीगढ, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) हैदाराबद शहर से खबर आ रही है कि आसिफ नगर पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 24 साल का कांस्टेबल विशाल जिम में एक्सरसाइज कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक गिर गया और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल विशाल को कार्डियक अरेस्ट आया था। पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कांस्टेबल विशाल आसिफ नगर थाने में कार्यरत था। विशाल फिलहाल बोइनपल्ली में रहते थे।





















