
जालंधर लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने इस उम्मीदवार को उतारा मैदान मे
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) कांग्रेस पार्टी ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने करमजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा जब पंजाब में फिल्लौर पहुंची थी तो वहां भाग लेते हुए सांसद चौधरी संतोख सिंह को हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उसके बाद राहुल गांधी ने उनकी पत्नि के ही उममीदवार होने के संकेत दे दिए थे। जिसके बाद से ही यह चर्चाएं चल रही थी कि कर्मजीत कौर ही कांग्रेस के उममीदवार होंगे।
























