
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जालंधर 10 जून (विश्ववार्ता ) जालंधर नकोदर रोड पर प्रतापपुरा के नजदीक एक दर्दनाक हादसे मे 2 लोगो की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार गैस टैंकर पलट जाने से उसकी चपेट में कार आ गई। कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 2 कार सवारों के साथ साथ चार राहगीर भी मौके पर ही इस हादसे का शिकार हो गए। गैस टैंकर पलटने से कार उसके नीचे घुस गई और चकनाचूर हो गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल पर जाकर घायलों की मदद करनी आरंभ की। फिलहाल सडक़ पर जाम लगा हुआ है और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।





















