
जालंधर उपचुनाव में आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने भरा नामाकंन पत्र
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता): पंजाब के जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए आज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने पंजाब सीएम भगवंत मान की मौजूदगी मे नामाकंन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पंजाब वित्तमंत्री हरपाल सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले पंजाब सीएम मान की मौजूदगी में मेगा रोड शो किया गया और सुशील रिंकू के पक्ष में किए जा रहे रोड शो के दौरान कई और नेता मौजूद हैं।
नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रिंकू ‘आप’ लीडरशिप के साथ गये वही रोड शो के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा पंजाब के विकास के लिए जांलधर इतिहास रचेगा।























