
जानिये आज शेयर बाजार का हाल
नई दिल्ली, 6 मई (विश्व वार्ता): भारतीय शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखने को मिली. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 1,000 अंकों से अधिक टूट गया और निफ्टी गिरकर 16,350 के पास पहुंच गया है. वहीं, अमेरिकी डॉलर की मांग में तेजी से रुपये की वैल्यू भी गिरी है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 76.26 से लुढक़र 76.64 पर पहुंच गया है।


















