
जल्द ट्राईसिटी में दौडेगी मेट्रो:
चंडीगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर राज्यपाल ने पंजाब, हरियाणा से मांगे सुझाव
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में यू टी सचिवालय में बैठक हुई। जिसमे पंजाब से मंत्री अनमोल गगन मान, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी बैठक का हिस्सा लिया। चंडीगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बैठक हो रही है.पंजाब मुख्यमंत्री के चीफ़ प्रिंसिपल सेक्रेटरी डी एस ढेसी, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, चंडीगढ़ के मेयर समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूद हैं।
बैठक में हरियाणा ने कुछ सुझाव दिए हैं जबकि पंजाब ने अभी कुछ समय मांगा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुझाव दिया है कि जीरकपुर को पिंजौर- कालका तक मेट्रो से जोड़ा जाए। चंडीगढ़ से भी पिंजौर- कालका तक जोडऩे का काम मेट्रो करे। मेट्रो के पहले फेज में ही ये रूट शामिल किए जाए। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा सचिवालय, विधानसभा, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को पहले फेज में ही मेट्रो से जोड़ा जाए।























