
नई दिल्ली.देश को पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के रूप में मिला है।बतौर सीडीएस उनका दर्जा 4 स्टार जनरल का होगा। वे सभी समकक्षों में प्रथम होंगे। जनरल रावत प्रधानमंत्री की न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी के सैन्य सलाहकार भी होंगे।
एक सचिव के तौर पर जनरल रावत सैन्य मामलों के विभागाध्यक्ष होंगे, जिसके तहत तीनों सेनाओं के मुख्यालय, प्रादेशिक सेना और राजस्व प्रबंधन एकीकृत तौर पर काम करेंगे।




















