जत्थेदार तोता सिंह पंथक और पंजाबियों के हितों के लिए एक अथक यौद्धा थे: सरदार परकाश सिंह बादल
बादल/चंडीगढ़/21मई (विश्व वार्ता): पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री और अकाली दल के संरक्षक सरदार परकाश सिंह बादल ने अपने लंबे समय के सहयोगी जत्थेदार तोता सिंह के निधन पर ‘‘ गहरा दुख ’’ व्यक्त किया है।सरदार परकाश सिंह बादल ने यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि ‘‘ जत्थेदार तोता सिंह के निधन से सामान्य रूप से पंजाबियों और विशेष रूप से खालसा पंथ ने एक मजबूत पंथक आवाज खो दी है, जो महान गुरु साहिबान द्वारा निर्धारित सिद्धांतो और आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता पर हमेशा कायम रहे। शिरोमणी अकाली दल हमेशा उनकी उस अदम्य भावना से प्रेरित और निर्देशित रहेगा , जिसके साथ जत्थेदार तोता सिंह खालसा पंथ और पंजाब के लोगों के लिए अत्याचारी और भेदभावपूर्ण पंथ विरोधी ताकतों द्वारा दी गई कठिन चुनौतियों का सामना किया’’।
सरदार बादल ने दिवंगत अकाली दिग्ग्ज के साथ अपने लगभग आधी सदी के लंबे जुड़ाव को याद किया और कहा कि ‘‘ जत्थेदार साहिब एक अथक यौद्धा थे और हमेशा सिखों , पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए बलिदान देने की पेशकश करने वाले पहल करने वाले लोगों में से एक थे। उनकी प्रतिबद्धता पंजाबी की एकता , शांति और साम्प्रदायिक सदभाव के आदर्शों को मजबूत करना था ’’।
सरदार बादल ने याद किया कि कैसे ‘‘ जत्थेदार साहिब ने 1984 की घटनाओं से समुदाय बुरी तरह प्रभावित होने के बाद खालसा पंथ की शान को बरकरार रखने के अथक प्रयासों में प्रमुख भूमिका निभाई। ‘‘ उन्होने जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा, जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी और कैप्टन कंवलजीत सिंह ने पार्टी की 75वीं वर्षगांठ पर मोगा सम्मेलन में मार्गदर्शक भावना निभाई थी। सरदार बादल ने कहा कि पंजाब , पंथ और शिरोमणी अकाली दल हमेशा उनकी प्रेरणादायक और साहसी उपस्थिति को याद करेंगें तथा पार्टी के कैडर और नेता पंथक विरोधी और जनविरोधी ताकतों द्वारा हम पर डाली गई चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए उनका उदाहरण हमेशा सामने रखेंगें ’’। सरदार बादल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने जत्थेदार तोता सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हे वरिष्ठ अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह के निधन की खबर जानकर गहरा दुख हुआ है। उन्होने कहा कि जत्थेदार साहब उनके पिता तुल्य थे और हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी अमूल्य और विद्वता भरी सलाह के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मैं इस दुख की घड़ी में बराड़ परिवार के साथ खड़ा हूं।
अकाली दल अध्यक्ष ने परिवार के साथ मिलकर उनका दुख साझा किया । उनके साथ यूथ अकाली दल के प्रमुख परमबंस सिंह रोमाणा और पूर्व विधायक कवंरजीत सिंह बरकंदी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।






















