छत्तीसगढ़ की सीमा पर पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आल्दंड में जंगल में सर्चिंग अभियान में रविवार को निकली थी। अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।इस घटना की पुष्टि कांकेर के एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने की है।
इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की भी सूचना आ रही है। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर अंदर भाग गये। इस मुठभेड़ में 4-5 नक्सलियों के घायल होने का दावा पुलिस टीम कर रही है। हालांकि अभी जवानों की टीम जंगल में डटी है।