
चंडीगढ मे अध्यापकों ने किया जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) :चंडीगढ मे अध्यापकों ने आज प्रशासन व सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बीते 1 फरवरी से इन कॉलेजों की टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की जॉइंट एक्शन कमेटी रोष प्रदर्शन पर उतरी हुई है।इस दौरान शहर के विभिन्न कॉलेजों के बाहर और सडक़ों पर रोष मार्च निकाला जा चुका है। आज आठवें दिन कमेटी के अंतर्गत 400 से 450 टीचर्स और अन्य स्टाफ कर्मियों ने सेक्टर 26 जीजीएससी वूमेन कॉलेज, के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को आज चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सेक्टर 26/7 के लाइट पाइंट पर ही रोक दिया। ऐसे में टीचर्स ने पुलिस को ही अपना मैमोरैंडम दे दिया जो इन्होंने राजभवन में देना था।





















