राहुल गांधी के समर्थन में हरियाणा कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने को मुद्दे को लेकर आज कुरुक्षेत्र में कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठे। हैं कुरुक्षेत्र के गांधी पार्क में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर नमन किया उसके पश्चात सभी कांग्रेसी सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं।
सत्याग्रह पर बैठने के पश्चात कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा 2024 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने यह सब खेल रचा है, और आने वाले चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।