
चंडीगढ़ भाजपा सांसद किरण खेर के फिर बिगड़े बोल
हल्लोमाजरा में सडक़ बनाने को लेकर वोट को लेकर की टिप्पणी
कहा अगर एक भी बंदे ने मुझे वोट न दिया तो लानत है, उनको जाकर छित्तर मारने चाहिए
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली चंडीगढ की सांसद और भाजपा नेता किरण खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। किरण खेर के इस विवादित बयान से चंडीगढ की राजनीति गर्मागई है। जिसमे सांसद कहती नजर आ रही हैं कि दीप कॉम्प्लेक्स में एक भी बंदा मेरे को वोट न दे तो लानत है। जाकर छित्तर फेरने चाहिए उनको। खेर के साथ शहर के मेयर अनूप गुप्ता और कमिश्नर अनिंदिता मित्रा भी मौजूद थी मंच पर सभी उपस्थिति हस्तियां खेर की इस बात पर हंस पड़ी। वहीं आगे कहा, ‘काम तो मैं करवा दूंगी , काम के बदले मुझे क्या दोगे?























