
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्षदों संग की हिमाचल सीएम सुक्खू से मुलाकात
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लकी ने शिमला में आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ छह कांग्रेसी पार्षदों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और उन्हें चंडीगढ़ से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया। लकी ने सीएम को चंडीगढ़ में नागरिक अभिनंदन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार किया और जल्द चंडीगढ़ आने का वादा किया।





















