घाना के फुटबॉलर अत्सु का तुर्किये भूकंप में निधन
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता):इंगलिश प्रीमियर लीग क्लब चेलसी और न्यूकैसल का प्रतिनिधित्व कर चुके घाना के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियन अत्सु का तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप में निधन हो गया। वह 31 साल के थे।
प्रबंधक मूरत उजुनमेहमेट ने निजी समाचार एजेंसी ‘डीएचए’ को बताया, ‘‘अत्सु का शव मलबे के नीचे पाया गया था। फिलहाल उनसे जुड़े सामान की तलाश जारी है।’’उन्होंने छह फरवरी को आये भीषण भूकंप से कुछ घंटे पहले पांच फरवरी को कासिम्पसा एस.के के खिलाफ गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी।






















