
गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर जाएंगे महाराष्ट्र
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।आज से शुरू हो रही अपनी यात्रा के पहले दिन शाह दीक्षा भूमि पर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह पुणे में ‘‘मोदी@20” पुस्तक के मराठी अनुवाद के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और इसके बाद शहर के ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। आंबेडकर ने यहीं अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। इस दौरान वह नागपुर में बाबासाहेब भाीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जम्मू एवं कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों से संवाद करेंगे और कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।





















