it
गृहमंत्री अमित शाह आज देश को कुल इतने नशामुक्ति केंद्र करेंगे समर्पित
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय आज नशा मुक्ति भारत अभियान का एक समारोह आयोजित करेगा, जिसमे केंद्रीय गृह मामलों और सहकारिता मंत्री, अमित शाह समारोह में राष्ट्र को 25 व्यसन उपचार सुविधाएं (एटीएफ) प्रदान करेंगे। जिसमें नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी। समारोह राष्ट्रीय राजधानी में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 11 बजे होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2022 में संसद में बोलते हुए कहा कि ड्रग का खतरा एक गंभीर समस्या है जो पीढिय़ों को नष्ट कर रही है और ड्रग्स से होने वाले मुनाफे का उपयोग आतंकवाद के लिए भी किया जाता है।























