
खुशखबरी: भारत में पहली बार इस राज्य में मिला लिथियम का लाखों टन भंडार
लिथियम के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है भारत
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता): देश के लिए बडी ही खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने कहा कि देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर में 59 लाख टन लिथियम का भंडार पाया गया है। लिथियम एक अलौह धातु है और ईवी बैटरी में प्रमुख घटकों में से एक है। खान मंत्रालय के अनुसार, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पहली बार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 5.9 मिलियन टन के लिथियम अनुमानित संसाधन का पता लगाया है। खनन सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा, “पहली बार लीथियम के भंडार की खोज की गई है और वह भी जम्मू-कश्मीर में पाए गए हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा अन्वेषण पर, जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम के भंडार पाए गए हैं।
बता दें कि चीन और ऑस्ट्रेलिया दुनियाभर में लिथियम के बड़े सप्लायर हैं, भविष्य में लिथियम की मांग तेजी से बढऩे वाली है क्योंकि यह ईवी बैटरियों के बनाने में उपयोग होता है। अब भारत के पास खुद इसका भंडार हैं, यानी चीन की दादागिरी खत्म होने वाली है।























