
खालिस्तानी समर्थक भगौडे अमृतपाल के नये वीडियो के बाद खुफियां एंजेसियों ने ऑपरेशन किया और तेज
श्री हरिमंदिर साहिब के आस-पास के क्षेत्रों में चप्पे चप्पे पर पुलिस का कडा पहरा
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल को पकडने के ऑपरेशन का आज 14वां दिन है। अमृतपाल सिंह की नई वीडियो आने के बाद पंजाब पुलिस व खुफियां एंजेसियों ने ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। 14 दिन से चल रही अमृतपाल की तलाश और विभिन्न इलाकों में सामने आ रही उसकी फुटेज पर अमृतपाल ने अपना एक वीडियो जारी कर विराम लगा दिया है। दूसरी तरफ श्री हरिमंदिर साहिब के आस-पास के क्षेत्रों में पंजाब पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य का खुफिया तंत्र लगातार अमृतपाल का सुराग निकालने में जुटा हुआ है।
बेशक पुलिस अमृतसर के चप्पे-चप्पे पर फैले सुरक्षा घेरा है, मगर इस सुरक्षा चक्र के पीछे का मुख्य कारण अमृतपाल ही है। गलियारा क्षेत्र से शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च विरासती मार्ग हॉल गेट, कटरा जयमल सिंह, गुरु बाजार, ओल्ड सिटी से होता हुआ थाना कोतवाली के सामने आकर खत्म हुआ। किसी तरह की भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस हर तरह के प्रयास कर रही है, वहीं शहर की सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही।























