
कोरोना वायरस : इटली से पहुंचे 263 भारतीय छात्र,
14 दिन के लिए दिल्ली के आई.टी.बी.पी. छावला क्वारेंटाइन फैसिलिटी मे रखा जाएगा
नई दिल्ली, 22 मार्च, (विश्ववार्ता): कोरोना वायरस संकट के बीच इटली में भारत के फंसे 263 छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान सुबह दिल्ली पहुंचा है। जिसके बाद सभी छात्रो की एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी 263 छात्रों को दिल्ली के आई.टी.बी.पी. छावला क्वारेंटाइन फैसिलिटी मे रखा जाएगा जहां पर उनके टेस्ट किये जाएंगे।





















