
कोटकपूरा गोलीकांड मामले को लेकर बड़ी खबर
सुखबीर बादल की मुश्किलें बढ़ीं अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
प्रकाश सिंह बादल की जमानत हुई मंजूर
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) कोटकपूरा गोलीकांड मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फरीदकोट की जिला अदालत में आज पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमे कोटकपुरा गोलीकांड में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अग्रिम जमानत दे दी है, जबकि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह फैसला अतिरिक्त जिला व सेशन जज राजीव कालड़ा की अदालत ने सुनाया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में दोनों की जमानत अर्जी पर 14 मार्च को सुनवाई हुई थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था. पहले यह फैसला 15 मार्च को सुनाया जाना था, लेकिन इस मामले पर आज सुनवाई पूरी हुई।
कोटकपुरा गोलीकांड में एसआईटी ने 24 फरवरी को फरीदकोट कोर्ट में 7,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। एडीजीपी लालकृष्ण यादव और एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना के नेतृत्व में एक टीम ने 24 फरवरी को फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी. इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं. 14 अक्टूबर 2015 को कोटकपुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सिखों पर पुलिस की फायरिंग की घटना हुई थी। पंजाब में कोटकपुरा गोलीकांड के बाद से हर चुनाव में गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान एक भावनात्मक मुद्दा रहा है। जिसमें पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। एसआईटी इस संबंध में जांच कर रही है।























