
कोटकपूरा गोलीकांड मामला
प्रकाश बादल व सुखबीर बादल की अग्रिम जमानत याचिका पर आज होगा फैसला
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। आपको बता दें कि पहले यह सुनवाई 15 मार्च को होनी थी पर इसे 16 मार्च तक मुलतवी कर दिया गया था।
बतां दे कि कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रहे एल.के. यादव वाली विशेष जांच टीम की ओर से 24 फरवरी को फरीदकोट के ज्यूडीशियल मेजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में 7000 पन्नों की चार्जशीट दायर करने उपरांत अदालत ने 6 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी, आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल, आई.जी. अमर सिंह चाहल, पूर्व एस.एस.पी. सुखमिंदर सिंह मान, मोगा के पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा व थाना सिटी कोटकपूरा के पूर्व एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह पंधेर को 23 मार्च के लिए तलब किया था। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व एस.एस.पी. सुखमिंदर सिंह मान की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए एडीशनल सैशन जज राजीव कालड़ा की अदालत में जमानत अर्जी लगाई गई थी।





















