
कॉफी आपको रख सकती है डायबिटीज से दूर
दिल्ली. 30 मार्च (विश्ववार्ता): 3 कप फिल्टर कॉफी आपको टाइप टू डायबटीज से दूर रख सकती है. अगर आप ब्लैक कॉफी या उबली हुई कॉफी पीते हैं तो ये गुड न्यूज उनके लिए नहीं है. शोध के दौरान उबली कॉफी और फिल्टर्ड कॉफी के बीच के अंतर और कनेक्शन को ऑब्जर्व किया गया और यह पाया गया कि कॉफी को बनाने और तैयार करने की प्रणाली-प्रक्रिया ही इसे हमारी सेहत के लिए अच्छा और बुरा बनाती है.
इस तरह किया गया शोध
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और उमिया यूनिवर्सिटी स्वीडन के शोधकर्ताओं ने इस शोध में बायोमार्कर्स का प्रयोग किया. शोध में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों के ब्लड सैंपल्स लिये गए जिसमें उनके मॉलिक्यूल जैसे बायोमार्कर्स की पहचान की गई. बायोमार्कर्स से उनके विभिन्न प्रकार की कॉफी पीने का संकेत मिला. शोधकर्ताओं ने पाया कि फिल्टर कॉफी टाइप-2 डायबिटीज के खतरों को बढ़ने से रोकती है. शोध में फिल्टर कॉफी का टाइप 2 मरीजों पर बहुत सकारात्मक प्रभाव दिखा जबकि फिल्टर कॉफी के मुकाबले बॉयल्ड कॉफी का ऐसा कोई इफेक्ट नहीं देखा गया.






















