
केंद्रीय गृहमंत्री पहुंचे हरियाणा की धरती पर, पुलिस को प्रदान किया राष्ट्रपति निशान
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री हरियाणा की धरती पर पहुंच गये है। वे हरियाणा के करनाल जिले मे पहुंचे और इस दौँरान गृहमंत्री ने पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। हिंदू मुस्लिम सिख इसाई धर्म गुरुओं ने राष्ट्रपति निशान के लिए प्रार्थना की। इस दौरान लगातार पांच मिनट तक आतिशबाजी हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद संजय भाटिया समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।























