
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में आयोजित एक दंगल प्रतियोगिता में कुश्ती के दौरान उत्तराखंड से आए पहलवान की गर्दन टूटने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बिना अनुमति के यह दंगल आयोजित की गई थी, जिसमें एक पहलवान के दांव से दूसरे पहलवान की गर्दन टूट गई और अखाड़े में ही उसकी सांसे उखड़ गई. कुश्ती के खेल के दौरान पहलवान की मौत का लाइव वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फ़िलहाल अभी तक पुलिस ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है.





















