
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से शुरू
राहुल गांधी आज जाएंगे रोजा शरीफ
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से शुरू हो गई है। कांगे्रस नेता राहुल गांधी ने लाल रंग की पगड़ी पहनकर माथा टेका। राहुल गांधी अब रोजा शरीफ माथा टेकने जाएंगे। इसके बाद सरहिंद अनाज मंडी में पहुंचेंगे।























