

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी आवास खाली करने की कार्रवाई के बीच चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान ने की पेशकश
राहुल गांधी को लेटर लिखकर अपनी कोठी देने की पेशकश की
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में कोर्ट से 2 साल कैद की सजा, सांसद पद की कुर्सी छिने जाने के बाद सरकारी आवास खाली करने की सरकारी कार्रवाई के बीच राहुल गांधी को चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने पत्र लिख कर अपनी कोठी देने की पेशकश की है। लक्की ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि वह चंडीगढ़ सेक्टर 8-सी स्थित मकान उनके नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं। लक्की ने राहुल गांधी को कहा है कि वह जब भी चाहें उनके इस मकान में आकर रह सकते हैं।
लक्की ने पत्र में कहा है कि मोदी सरकार ने एक राजनीतिक साजिश और आप (राहुल गांधी) पर एक क्रोनोलॉजी के तहत मानहानि का केस किया, उसके बाद सदस्यता रद्द कर दी गई। वहीं अब आवंटित किया गया सरकारी आवास भी वापस ले लिया गया। इससे देश के सभी कांग्रेसी काफी आहत हैं।























