
ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर राजस्थान व हरियाणा सीएम आमने सामने
सीएम खट्टर के बयान पर राजस्थान सीएग गहलोत का बडा पलटवार
पढिये राजस्थान सीएम गहलोत की चिट्ठी और टवीट
ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर राजस्थान व हरियाणा सीएम आमने सामने
सीएम खट्टर के बयान पर राजस्थान सीएग गहलोत का बडा पलटवार
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आमने सामने हो गये है। सीएम खट्टर के बयान पर राजस्थान सीएम गहलोत ने पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने लिखा कि राजस्थान में 1 अप्रैल 2022 से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है। 2004 के बाद सेवा में आकर रिटायर हुए 621 कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने लिखा है कि आगे भी सभी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम को हरियाणा में भी लागू करने की सलाह दी। साथ ही केंद्र को सिफारिश भेजने को कहा है। बतां दे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से ओल्ड पेंशन स्कीम पर कहा गया था कि राजस्थान सरकार इसे राज्य में लागू नहीं कर रही है।
पढिये राजस्थान सीएम गहलोत की चिट्ठी और टवीट
राजस्थान के सीएम ने चिट्ठी में लिखा है कि, प्रिय मनोहर लाल खट्टर जी, मीडिया के माध्यम से पता चला कि आपने सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम पर बयान देते हुए कहा कि राजस्थान ने ओल्ड पेंशन स्कीम की घोषणा को वापस ले लिया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपको किसी ने गलत जानकारी दी है।
























