
एक बार फिर विवादों में पंजाब की यह केंद्रीय जेल
2 गुटों में हुई झड़प, कैदी का तेजधार हथियार से कान काटा
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता): पंजाब के तरनतारन जिले की केंद्रीय जेल गोइंदवाल का विवादों से चोली दामन का साथ बना हुआ है। क्योंकि एक बार दोबारा इस जेल में कैदियों के बीच झड़प होने की घटना सामने आई है। 2 गुटों में हुई झड़प के दौरान एक कैदी गुरचरन सिंह पुत्र लखविंदर सिंह का कान तेजधार हथियार से काट दिया गया। कान के 2 हिस्से हो गए। इसके अलावा उक्त कैदी के सिर पर भी गहरी चोट पहुंची। फिलहाल इस मामले में डी.एस.पी. गोइंदवाल साहिब अरुण शर्मा का कहना है कि थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस को जेल सुपरिंटैंडैंट द्वारा झड़प को लेकर शिकायत दी गई है। इसकी जांच जारी है।
बतां दे कि कुछ दिनों पहले भी इस केंद्रीय जेल में खूनी झड़प हुई थी। तब 2 गैंगस्टरों की मौत भी हो गई थी। बीती 26 फरवरी को जेल में हुई गैंगवार का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब इस जेल में कुछ कैदियों के 2 गुटों में किसी बात को लेकर आपसी झड़प होने का मामला सामने आया है।























