
ई-टेंडरिंग पर हरियाणा CM मनोहर लाल का बड़ा ऐलान
हरियाणा मे सरपंचों का मानदेय बढ़ाया
अब बिना ई-टेंडरिंग के इतने लाख का काम करा पाएंगे सरपंच
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ई-टेंडरिंग मामले में बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, अपनी प्रेस वार्ता में सीएम खट्टर ने सरपंचों के कार्य करने की लिमिट को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया है।उन्होंने कहा कि पारदर्शिता लाने के सीओ जिला परिषद की नियुक्ति की गई। अंतर जिला परिषद समन्वय बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि जब से नई पंचायतों का चुनाव हुआ है उनको 1 क्वार्टर इस वित्तीय साल का बचा है, जिसके 1100 करोड़ रुपए अलाट किए गए हैं।
सरपंचों का मानदेय 3000 से बढ़ाकर 5000 किया गया है। पंचों का मानदेय 1000 से बढ़ाकर 1600 किया गया, जिसको 2026 में रिव्यू किया जाएगा। सरपंचों और पंचों का मानदेय डीए की तर्ज पर हर 6 महीने में बढ़ेगा। ई-टेंडरिंग में काम की जिम्मेदारी अधिकारी और कोटेशन के आधार पर होने वाले काम की जिम्मेदारी सरपंच की होगी।
























