
इस वक्त की बडी खबर
भारत समेत पूरी दुनिया अभी कुछ ही देर मे डूब जायेगी अंधेरे मे
जानें क्या है अर्थ आवर डे
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) भारत समेत दुनियाभर में आज कुछ ही देर मे अंधेरे मे डूब जायेगी और यह समय होगा रात 8.30 से 9.30 बजे तक अर्थ आवर डे मनाया जाएगा। अर्थ आवर के दौरान ऊर्जा संरक्षण हेतु समर्थन के रूप में लोग 1 घंटे तक अपने घरों और ऑफिसों में लाइट बंद कर देते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रतीकात्मक आह्वान में ऊर्जा बचाने हेतु गैर-आवश्यक प्रकाश के उपयोग को कम करना है।
वल्र्ड वाइड फंड फॉर नेचर संस्था की ओर से दुनियाभर में मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। इसके तहत दुनियाभर के लोग एक घंटे के लिए बिजली की खपत को बंद कर देते हैं। हर साल करोड़ों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत रात 08.30 बजे होगी. अगर आप भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच स्वेच्छा से अपने घरों और कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरणों को बंद रख सकते हैं।























