
इस वक्त की बडी खबर
भगौडा अमृतपाल क्या आज कर सकता है आत्मसर्पण ?
सूबे मे बडी हलचल, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के बडे स्तर पर तबादले
नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था कडी
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर जानकार सूत्रो के हवाले से आ रही है कि आज वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आज आत्मसमर्पण कर सकता है। पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह को पकडने के लिए पुलिस की कार्रवाई का आज 13वां दिन है वही आज पंजाब सरकार ने बडे स्तर पर सूबे में आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के बडे स्तर पर तबादले कर दिये है और जिलों के सभी नाकों पर सुरक्षा का कडा प्रहरा लगा दिया गया है। पुलिस को चकमा देकर भगौडा अमृतपाल पिछले 12 दिन से भाग रहा है और आज वह आत्मसमर्पण कर सकता है। पजाब में पुलिस की हलचल तेज हो गई है।
वही पंजाब पुलिस ने 18 मार्च, 2023 से शांति भंग की आशंका और कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका के कारण गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के मामलों की जाँच करने और उन लोगों को रिहा करने के लिए अपना अभियान जारी रखा है, जिसमे गिरफ्तार किए गए कुल 353 व्यक्तियों में से 197 लोगों को आज तक रिहा कर दिया गया है।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा कि राज्य के सभी एस.एस.पीज़ और सी.पीज़ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान या गिरफ्तार नहीं किया जाए। जाँच अधिकारियों और उनके पर्यवेक्षण अधिकारियों को पहले उपलब्ध सबूतों की जाँच करनी चाहिए और मूल अपराधों में किसी भी निवारक गिरफ्तारी या गिरफ्तारी से पहले स्वयं की संतुष्टी को सुनिश्चित बनाना चाहिए।























